जनता त्रस्त, नेताजी मस्त: खस्ताहाल सड़को को लेकर मुहाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: बगरू विधानसभा क्षेत्र के मुहाना गांव में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खस्ताहाल सड़को को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बगरू विधायक कैलाश वर्मा का मुहाना गांव के मुख्य चौराहे पर पुतला दहन कर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश चन्द सैनी ने बताया कि एशिया की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंड़ी मुहाना मंडी एवं मुहाना गांव से मंदाउ, पीपला गांवों की सड़के खस्ताहाल हो चुकी है। आये दिन सड़के हादसों से लहुलुहान हो चुकी है। विधायक कैलाश वर्मा को कई बार ज्ञापन दिया गया परन्तु जेडीए और विधायक ने एक नही सुनी। चुनावी समय में नेताजी के लिए गांवो की जनता द्वारा स्वागत सत्कार कर पलक पांवड़े बिछाए जाते है और फिर चुनाव जीतने के बाद नेताजी अपने वादो से मुकर जाते है। इस दौरान रमेश चंद सैनी, सीताराम बैरवा, लाल चंद यादव, लाल चंद पतालिया, विश्राम प्रजापति, अजय गुर्जर, अजय सैनी, राम लाल बैरवा सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!