उदयपुर (श्रीराम इंदौरिया): वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं फैकल्टी चेयरमैन तथा व्यावसायिक प्रशासन विभागाध्यक्ष प्रो.बीएल वर्मा को एक बार फिर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह विश्वविद्यालय एवं शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है। प्रो.वर्मा के नेतृत्व में हाल ही में वाणिज्य महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में उद्यमिता एवं स्टार्टअप बाज़ार का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं द्वारा नवाचार आधारित स्टॉल्स लगाए गए। आपके नाम 6 पुस्तकें और अनेक राष्ट्रिय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित शोध लेख एवं प्रकाशन दर्ज हैं। पूर्व में आप विश्वविद्यालय के विभिन्न दायित्वों जैसे फ्लाइंग स्क्वायड कोऑर्डिनेटर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, अकादमिक काउंसिल सदस्य आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही आपने अजमेर विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, गोविंद गुरु विश्वविद्यालय बांसवाड़ा जैसी संस्थाओं की विभिन्न समितियों में भी योगदान दिया है।
प्रो.बीएल वर्मा बने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य
By -
August 03, 2025
0
Tags: