जयपुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का उल्लास केवल मंदिरों तक सीमित नहीं रहा। इस अवसर पर दक्षिता शर्मा ने महाकाल का रूप और सृष्टि शर्मा ने श्री कृष्ण का बाल रूप रखकर दर्शकों को मन्त्र मुग्ध किया। श्रद्धालुओं के घरों में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। घर के मंदिर में लड्डू गोपाल की पालना झांकी सजाई गई। लड्डू गोपाल को पहले पंचामृत से स्नान कराया गया। नवीन पोशाक धारण कराई गई। फूलों से सजे पलने पर विराजमान कर झुलाया गया। गुब्बारों, फूलों की बंदरवाल, रंग बिरंगी लाइट, झालर से आकर्षक श्रंगार किया गया। फल, माखन, मिश्री, पंच मेवा, पंजीरी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। घर के सभी सदस्यों ने बाल गोपाल के पालना को श्रद्धाभाव से झुलाया। मध्य रात्रि 12 बजे तक लड्डू गोपाल को झूलाने और जन्माष्टमी के पद गाकर रिझाया गया।
3/related/default