निवाई (लालचंद सैनी): कृषि उपज मंडी निवाई में व्यापार मंडल के तत्वावधन में मंडी व्यापार सोमवार से पुन: शुरू होगा। व्यापार मंडल के संरक्षक ताराचन्द बोहरा व प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के प्रदेश आह्वान पर यूजर टेक्स के विरोध में 22 से 24 अगस्त तक कृषि उपज मंडी में व्यापार बंद था। उन्होंने बताया कि राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के प्रदेश आह्वान पर सोमवार से पुन: मंडी में व्यापार शुरू होगा।
3/related/default