राजस्थान विधुत मंत्रालयिक संगठन का द्वितीय अधिवेशन सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक संगठन, झुन्झुनू का द्वितीय अधिवेशन राकेश कृष्णिया की अध्यक्षता में वृत कार्यालय, झुन्झुनू में आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लिखमाराम, प्रदेश महामंत्री मुकेश कटारिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन शर्मा के सानिध्य में मंत्रालयिक कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिले के सैंकड़ों बाबुओं के साथ साथ सीकर व नागौर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि श्रीमती हर्शिनी कुल्हरी व विशिष्ट अतिथि शुभकरण चौधरी को समस्याओं से अवगत कराया गया और  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। हर्षिनी कुल्हरी और शुभकरण चौधरी ने विश्वास दिलाया कि 26 अगस्त को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बिजली विभाग के बाबुओं के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार से अवगत करा दिया जायेगा। अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। श्रीमती पूजा नूनिया को जिला महामंत्री, चिड़ावा खण्ड अध्यक्ष  अजय, उपाध्यक्ष अनिल ढाका, गुढ़ा खण्ड अध्यक्ष पंकज और उपाध्यक्ष योगेश, नवलगढ़ खण्ड अध्यक्ष रितेश और उपाध्यक्ष  राजबीर महला, खेतड़ी खण्ड अध्यक्ष प्रमेन्द्र यादव और उपाध्यक्ष  मुकेश सिराधना, झुन्झुनू शहर खण्ड सुरेन्द्र सैनी ओर उपाध्यक्ष अभिलाषा गोरा तथा झुन्झुनू ग्रामीण अध्यक्ष सुनिल व उपाध्यक्ष श्रीमती बबिता ओर सौरभ को चुना गया।
मंच संचालन करते हुए अजमेर डिस्कोम अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने राजस्थान सरकार, ऊर्जा विभाग और डिस्कोम प्रशासन से  मंत्रालयिक कर्मचारियों के राज्य सरकार के एक अप्रैल 2023 से पदों के पुनर्गठन के आदेश को जल्दी से जल्दी लागू करवाने की अपील की है। 30 महीने से बिजली विभाग का बाबू इस लाभ से वंचित है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!