देवधाम जोधपुरिया के रास्तों पर पर चल रहा है मरम्मत कार्य

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद सैनी): श्री देवधाम जोधपुरिया में तीन दिवसीय लक्खी मेले का शुभारंभ 27 अगस्त से होगा। मूसलाधार बारिश के चलते देवधाम जोधपुरिया में जाने वाले क्षतिग्रस्त हुए सडक मार्गो को युद्ध स्तर पर मरम्मत का कार्य किया जा है। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से देवधाम जोधपुरिया को जाने वाला वनस्थली से लोदेडा, मनोहरपुरिया से जोधपुरिया, डांगरथल से मनोहरपुरिया, छोरिया से जगतपुरा व डीडावता व मुकुनपुरा के बीच सडक मार्ग क्षतिग्रस्त होकर पूर्ण रूप से बंद हो था। देवधाम जोधपुरिया के लक्खी मेले के चलते प्रशासन व देवधाम ट्रस्ट ने रास्तों की मरम्मत करवाना शुरू कर दिया है। ट्रस्ट अध्यक्ष रामफूल चन्द लांगडी, पूर्व अध्यक्ष सुरज्ञान सिंह खाटरा व कानाराम गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से देवधाम जोधपुरिया जाने वाले सारे मार्ग बंद हो गए। जिसको लेकर उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह व तहसीलदार नरेशकुमार गुर्जर के नेतृत्व में मंदिर ट्रस्ट द्वारा पदयात्रियों की सुविधाओं को लेकर रास्तों को दर्जनों जेसीबी, क्रेन, एलएनटी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से युद्ध स्तर पर समस्त रास्तों को सुचारू किया जा रहा है। वहीं कई स्थानों से आ रहे पद यात्रियों को जेसीबी, क्रेन, एलएनटी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित रस्सों की सहायता से देवधाम जोधपुरिया पहुंचाया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष सुरज्ञान सिंह खाटरा ने बताया कि देवधाम जोधपुरिया आने वाले वाला सडक मार्ग डीडावता व मुकुनपुरा के बिच पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसको लेकर डीडावता उपखंड अधिकारी राजेश मीणा, तहसीलदार तनू शर्मा, विकास अधिकारी मदन लाल बैरवा, सरपंच नन्दलाल सैनी व पीडब्लूडी सहायक अभियंता सियाराम मीणा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी जेसीबी मशीनों, क्रेन, एलएनटी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से समस्त रास्तों को सुचारू करवा दिया है। इसी प्रकार जोधपुरिया जाने वाले बंद रास्तों को ट्रस्ट के महामंत्री शैलेंद्र धाबाई, कोषाध्यक्ष सुरज्ञान हरसाणा, कानाराम गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, हरिराम बागडी, कालूराम छावडी, दयाराम बागडी, कांस्टेबल धर्मराज गुर्जर, श्रवण भोपा, हंसराज गुर्जर, देवलाल पीटीआईव रोहित रग्गल सहित कई ग्रामीण जेसीबी, क्रेन, एलएनटी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से समस्त रास्तों को सुचारू करवा रहे है। इधर लक्खी मेले में शामिल होने के लिए पदयात्राएं देवधाम पहुंचने लगी हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष फूलचंद लांगडी ने बताया कि देवधाम जोधपुरिया में 27 अगस्त से भगवान श्री देवनारायण जी का विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले को लेकर 27 अगस्त को सुबह 8 बजे कलश यात्रा व 10 बजे विधिवत ध्वज पूजन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह व शाम को 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार 28 अगस्त को सुबह अतिथि सम्मान समारोह, शाम 4 बजे यात्रा ध्वज पूजन, शाम 5 बजे भामाशाह सम्मान समारोह, रात्रि 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि 11 बजे भोपा द्वारा कमल के फूल पर भगवान देव दर्शन करवाए जाएंगे। इसी प्रकार 29 अगस्त को सुबह 11 बजे से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!