विधायक रामसहाय वर्मा के जन्मदिवस पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): निवाई व पीपलू भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरूवार को विकसित संकल्प दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान विधायक रामसहाय वर्मा के जन्मोत्सव को लेकर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में जगह-जगह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक रामसहाय वर्मा का 51 किलो फूलों का हार एवं 101 फीट लम्बा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा व नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामसहाय वर्मा का राजस्थानी परम्परानुसार साफा व माला पहनाकर पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। समारोह से पूर्व नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी के नेतृत्व में पार्षदों द्वारा स्वागत किया गया। अहिंसा सर्किल पर शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा के नेतृत्व में शहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामसहाय वर्मा को फलों से तोलकर स्वागत किया गया। वनस्थली मोड पर डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार जाट के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो फूल माला का हार व साफा पहनाकर व फलों से तोलकर भव्य स्वागत किया गया। झिलाय रोड पर स्थित कुमावत टाल पर पार्षद परसराम कुमावत के नेतृत्व में भाजपा के पार्षद व कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो फूल माला का हार व 101 फीट लम्बा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान तेजाजी घोडी नृत्य, भव्य आतिशबाजी एवं अलगोजा नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कृषि उपज मंडी पहुंचा में व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया के नेतृत्व में मंडी व्यापारियों ने माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, चाकसू विधायक रामअवतार बैरवा, महुआ विधायक राजेन्द्र मीणा, जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, प्रमुख उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता, शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, रामप्रसाद शर्मा, बुद्धराम मीणा, जयपुर पार्षद अंकित वर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी, रामचरण पारीक, पीपलू प्रधान रतनी देवी चंदेल, पीपलू मंडल अध्यक्ष पुरषोतम शर्मा, गहलोद मंडल अध्यक्ष देवीशंकर गुर्जर, भाजपा नेता रतनदीप गुर्जर, मनोज पाटनी, कैलाश विजय, गोयल गर्ग, वंशप्रदीप पारीक, संजय सिरस, संजय हरसोलिया, जितेन्द्र विजय, आशाराम डोई, अंकुर गुप्ता, योगेन्द्र सिंह नाथावत, खेमराज चंवरिया, शिवप्रकाश पारीक, मोहित चंवरिया, नवरत्न सोहेला, बेजनाथ बगडी, नारायण यादव, दीपक संगत, प्रधान काबरा, लोकेश गुप्ता, राजाराम चौधरी करेडा, राजू मालावत, प्रहलाद सैनी, पार्षद रमेश सैनी, ताराचन्द सैनी, रामकेश मीणा, नरेश कसाणा, मंजू बलाई, निलिमा आमेरा, जयनारायण कुमावत, डीआर ममता जाट, पूर्व प्रधान ममता चौधरी, शंकरलाल पडियार, जितेन्द्र धारवाल, पार्षद शंकर लाल सैनी, आशु गौड, मंगलराम मीणा व रामविलास बलाई सहित भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता समारोह में मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!