झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में रविवार को क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा के आर्थिक शौजन्य से मधुमेह चिकित्सा शिविर प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया। मधुमेह चिकित्सा शिविर में आए हुए सभी 76 रोगियों की बीपी शुगर की निशुल्क जांच की गई l परामर्श कर्ता लायन डॉक्टर एनएस नरूका के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां रोगियों को एक माह की निशुल्क प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब के द्वितीय उपाध्यक्ष लायन शिवकुमार जांगिड़, क्लब सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, लायन शकुंतला पुरोहित, लायन महिपाल सिंह, लायन डॉक्टर एनएस नरूका, एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन कैलाश सिंघानिया, लायन रतनलाल शर्मा, लायन ओम प्रकाश जांगिड़, लायन मुबारक अली पठान, एमजेएफ लायन उमर कुरेशी, लायन रामप्रताप कुमावत, तृतीय उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान, लायन पीएल हलवाई सहित अन्य जन उपस्थित थे।
प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 49 रोगियों का पंजीयन किया गया परामर्शकर्ता लायन डॉक्टर एनएस नरूका के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां रोगियों को क्लब मेडिसिन बैंक से सात दिवस की निशुल्क प्रदान की गई। मधुमेह चिकित्सा शिविर एवं बहुउद्देशी चिकित्सा शिविर के संयोजक लायन महिपाल सिंह थे।