पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी ने MUN चैम्पियंस कप जीता। बिरला शिशु विहार पिलानी में 21 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन्स का आयोजन किया गया। जिसमें बिरला स्कूल पिलानी के लगभग सत्तर विद्यार्थियों ने आवासीय और डे विंग दोनों से उत्साहपूर्वक भागीदारी की और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बादल, पाखी पूनिया और ईशान धाकड़ को बेस्ट डेलिगेट सम्मान मिला। गव्य कुमार को स्पेशल मेंशन प्रदान किया गया जबकि अब्दुल रहमान ने हाई कमेंडेशन हासिल किया। मीनल, देवांश और प्रिंस को वर्बल मेंशन प्राप्त हुआ। इन सभी उपलब्धियों के बल पर बिरला स्कूल पिलानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चैम्पियंस कप अपने नाम किया और हर समिति में अपनी छाप छोड़ी। इस अद्वितीय सफलता का श्रेय सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षक सुप्रतिम सेन गुप्ता के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को जाता है। प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन और आत्मविश्वास के साथ-साथ शिक्षकों के समर्पित निर्देशन का परिणाम है। हैडमास्टर एसपी आनंद (डे विंग सीनियर) ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बिरला स्कूल पिलानी के छात्र-छात्राओं ने सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन और मेहनत से हर मंच पर श्रेष्ठता प्राप्त की जा सकती है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करने वाली है।
3/related/default