झुंझुनूं के गौरव बने बिरला स्कूल पिलानी के शिक्षक राजन कुमार शर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन झुंझुनूं द्वारा आयोजित भव्य समारोह में बिरला स्कूल, पिलानी के वरिष्ठ शिक्षक राजन कुमार शर्मा को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन झुंझुनूं, राजस्थान की ओर से प्रदान किया गया, जिसे जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने विधायक एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में शर्मा को प्रदान किया। राजन कुमार शर्मा शिक्षा जगत का एक प्रेरणास्रोत नाम हैं, जो केवल शेखावाटी या राजस्थान ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रेरणा का पर्याय बन चुके हैं। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों के प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया गया। शर्मा सीनियर मास्टर ट्रेनर (CBSE), राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विशेषज्ञ, पेरेंटिंग कोच, नेशनल टीचर ट्रेनर, कम्युनिकेशन स्किल्स कोच, मोटिवेशनल स्पीकर तथा प्रेरणादायक वक्ता के रूप में विगत दो दशकों से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। अब तक उन्होंने देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अनेक कार्यशालाएँ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात सहित अनेक राज्यों के ख्यातिप्राप्त विद्यालय उनकी प्रेरक एवं उपयोगी कार्यशालाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। राजन कुमार शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तित्व को गौरवान्वित करती है, बल्कि बिरला स्कूल, पिलानी एवं सम्पूर्ण शेखावाटी अंचल के लिए भी गर्व का विषय है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!