लाडून्दा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हरियाणा के लोहारू में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की निर्मम हत्या के विरोध में पिलानी और आसपास के क्षेत्रों में आम जनता और विभिन्न संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बुधवार शाम सर्व समाज की महिलाओं और युवाओं ने मनीषा के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च शाम 7:15 बजे लाडून्दा मे निकाली गई। इस दौरान मार्च में शामिल लोगों ने 'मनीषा को न्याय दो' और 'महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करो' जैसे नारे लगाए। लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश था। गौरतलब है कि 13 अगस्त को लोहारू के सिंघानी गांव के पास एक खेत में शिक्षिका मनीषा का शव मिला था। उनके शरीर पर चोट के निशान और गला कटा हुआ था, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस जघन्य अपराध के बाद से ही लोगों में गुस्सा और डर का माहौल है।
शिक्षिका मनीषा हत्याकांड: दोषियों की गिरफ्तारी के लिए निकाला कैंडल मार्च
By -
August 18, 2025
0
Tags: