झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वाधीनता दिवस समारोह 2025 के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में झुंझुनू निवासी मुंबई प्रवासी श्रीमती मंजू सुरेश खण्डेलिया के सहयोग से लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू की प्रेरणा से लकड़ी लगे हुए तिरंगे झंडों का वितरण झुंझुनू रिको इंडस्ट्रियल एरिया दैनिक भास्कर प्लांट नियर मंगलम भोग आटा फैक्ट्री के आस-पास की एरिया में झुंझुनूं जिला प्रमुख एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी द्वारा बुधवार सांयकाल 5 बजे किया गया। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी का आयोजक संस्थाओं की ओर से स्वागत अभिनंदन भी किया गया। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के ट्रस्टी डाक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि इस वर्ष खंडेलिया परिवार के सौजन्य से 700 झंडे तैयार करवाये गये है, जिनका मार्केट, काम्प्लेक्स एवं स्कूलों में जगह जगह वितरण किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए क्लब के पीआरओ अशोक सोनी ने बताया कि इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डी.एन.तुलस्यान, रोहिताश्व बंसल, सुनील तुलस्यान, लायंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष डॉक्टर देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, द्वितीय उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, तृतीय उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन डाक्टर डी.एन.तुलस्यान, प्रांतीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास, लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, प्रदीप चाहर, विपिन राणासरिया, अनिल गुप्ता भोडकीवाला, महेश बिष्ट, श्रीमती विनोद शेखावत, श्रीमती मंजू कुमावत एवं श्रवण गोयनका सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।