जयपुर (अतुल जैन): पुरानी बस्ती स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर में रविवार, 24 अगस्त 2025 को महिला स्वाभिमान मंच की ओर से विशाल नंदोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री व अध्यक्ष वर्तिका सैन ने बताया कि नंदोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला भक्तों ने भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर झूमकर नृत्य किया। बधाई गान में विभिन्न वस्तुओं, वस्त्र, खिलौने, टॉफियों आदि की उछाल की गई। इस अवसर पर महंत अवधेश दास जी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, राज्य वित आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, प्रचारक केशव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुनील कोठारी, उप महापौर पुनीत कर्णावट, जिला प्रभारी भाजपा विमल अग्रवाल, चेयरमैन जितेंद्र श्रीमाली, जयश्री गर्ग, जितेंद्र लख्यानी सहित राजनीतिक, सामाजिक एवम् धार्मिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं साधु संतों ने उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री गोपीनाथ मंदिर में महिला स्वाभिमान मंच की ओर से विशाल नंदोत्सव का किया गया आयोजन
By -
August 28, 2025
0
Tags: