डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय की एक महत्वपूर्ण बैठक 29 अगस्त 2025, शुक्रवार को श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंचधाम राजपुर, डूंगरपुर में आयोजित की जाएगी। सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व निर्धारित बैठक बेणेश्वर धाम पर होनी थी लेकिन पुल पर पानी भर जाने के कारण बैठक का स्थान परिवर्तन कर 29 अगस्त को यह बैठक श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंचधाम राजपुर में आयोजित की जा रही है। बैठक का मूल उद्देश्य श्री कल्लाजी, गातोड़ जी, सगस जी, भैरव जी, माताजी, मठ, मंदिर, एवं धुणीओ के संत महंत गादीपतिओं को एक जाजम पर लाने एवं अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय की राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का विस्तार कर विभिन्न दायित्व सौंपे जायेंगे, साथ ही सम्प्रदाय संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य धाम रंदेला एवं मुख्य धाम वीरपुरा के पीठाधीश्वर के साथ राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, चितोड़गढ़, प्रतापगढ़, पाली, भीलवाड़ा सहित गुजरात, मध्यप्रदेश के कल्लाजी, गातोड़ जी, भैरव जी, सगस जी, माताजी के गादीपति, संत, महंत अपनी पारम्परिक वेशभूषा धारण कर उपस्थित होंगे। बैठक की सूचना शोशल मिडिया एवं पत्रकारिता के माध्यम से सभी तक पंहुचा दी गई है, साथ ही सम्प्रदाय द्वारा आवाहन किया गया है की इस बैठक में अधिक से अधिक संत महंत गादीपति उपस्थित होवें।
अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय की बैठक 29 अगस्त को श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंचधाम राजपुर में
By -
August 28, 2025
0
Tags: