निवाई (लालचंद सैनी): सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में बुधवार को दसलक्षण महापर्व का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ किया गया। कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा एवं जिनोदय युवा संघ के चिंटू हरभगतपुरा ने बताया कि सभी जिनालयों में दसलक्षण पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दस लक्षण पर्व को लेकर सभी जिनालय में गुरूवार को सुबह पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा, विधान, दस लक्षण पूजा, शांतिनाथ पूजा, महावीर भगवान पूजा, पारसनाथ भगवान पूजा, देव शास्त्र गुरु पूजा, चौबीस तीर्थंकर पूजा विधान सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। विज्ञातीर्थ चातुर्मास कमेठी अध्यक्ष विष्णु बोहरा व हितेश छाबडा ने बताया कि दस लक्षण पर्व को लेकर उत्तम क्षमा, उत्तम मादव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिचन एवं उत्तम ब्रह्मचर्य की पूजा की जाएगी एवं शाम को कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार श्री दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर, श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, श्री दिगंबर जैन नसिया मंदिर, श्री दिगंबर जैन बिचला मंदिर व सहस्कुट विज्ञातीर्थ सहित सभी जैन मंदिरों में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक दस लक्षण महापर्व का धूमधाम से आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को सुगंध दशमी धूमधाम से मनाई जाएगी एवं 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तथा दसलक्षण महापर्व का समापन सामूहिक कलश के साथ होगा। इस दौरान अर्पित लटुरिया, चिंटू, शुभम चंवरिया, अनंत चंवरिया, अनंत बनेठा, चिराग टोंग्या, अनंत सांवलिया, रितिक चंवरिया, मनन जैन, उत्कर्ष चवरिया, ऋषभ कासलीवाल व यश संघी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
3/related/default