सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय केसर देव शर्मा कृषि फार्म हाउस पर भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार शर्मा द्वारा अपने भतीजे की सगाई की खुशी में स्थानीय भाजपा मंडल कार्यकर्ता व अपने इष्ट मित्रों के लिए एक स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद व प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष अहलावत का अशोक कुमार शर्मा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में श्रीमती संतोष अहलावत ने कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा करते हुए आगामी नगर पालिका चुनाव की रणनीति बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि आपने आज चुनरी ओढ़ाकर जो सम्मान मुझे दिया है, उसका एहसान मैं कभी नहीं भूलूंगी। उन्होंने सभी से आपसी मनमुटाव भुलाकर एकजुट होकर आने वाले नगर पालिका चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर एक पेड़ मां के नाम की थीम पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, मास्टर विनोद कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा लोटिया वाला, मनोहर लाल जांगिड़, युवा नेता विकास भालोठिया, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर, अशोक कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, संतोष कुमावत, राजेंद्र सोंकरिया, सज्जन जांगिड़, वीरेंद्र यादव, महावीर जी (शर्मा टेंट हाउस), संजय स्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
3/related/default