माली सैनी समाज की एकता रैली में उमडा जन सैलाब

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): माली सैनी समाज के तत्वावधान में भव्य माली एकता रैली का आयोजन किया गया। एकता रैली को पहाड़ी चुंगी नाका से मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पांचूलाल सैनी, विशिष्ट अतिथि तनीषा सनातनी किन्नर पीठाधीश्वर, महासभा प्रदेश महामंत्री भवानी शंकर माली, पूर्व जिलाध्यक्ष दौसा गिरिराज सैनी, चाकसू अध्यक्ष गिरिराज अजमेरा, किशनगढ़ छात्रावास प्रतिनिधि सतीश गहलोत, नंदकिशोर सैनी व बद्री भारती सहित कई अतिथियों ने विधिवत ध्वज पूजा कर रैली को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। भव्य रैली में करीब 5 हजार लोगों ने भाग लिया। रैली में मातृशक्ति, युवाशक्ति द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया। एकता रैली में शामिल लोगों की भीड से जगह-जगह जाम लग गया, जिससे पुलिस प्रशासन के जवानों ने व्यवस्थाएं संभाली। समाजसेवी छोटूलाल दीया ने बताया कि रैली का सनातन धर्म रक्षा मंच, बजरंग दल सहित कई राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रैली में डीजे के मधुर भजनों पर युवक-युवतियां झूमते हुए व नाचते गाते चल रहे थे। उन्होंने बताया कि माली एकता रैली पहाड़ी चुंगी नाका से रवाना होकर बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल, राधा दामोदर सर्किल होती हुई शिवाजी कॉलोनी स्थित तेजाजी मंदिर परिसर पहुंची, जहां पर विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माली समाज तहसील अध्यक्ष रामावतार सैनी, सीताराम कटरा, अध्यक्ष छोटूलाल राहोली, रामसहाय मुंशी, प्रेम सैनी, रामकिशोर राहौली, राजेश कनेसर, रामधन गुंसी, रामावतार सैनी, लालचन्द सैनी, कालू माली, हेमराज माली, नाथूलाल माली, मनोज अजमेरा, पार्षद बाबूलाल सैनी, शंकर लाल सैनी, रमेश चन्द सैनी, गणेश सैनी, दुर्गालाल सैनी, मूलचन्द सैनी, रामकिशोर सैनी, सुरेश कनेसर, पूरण माली, कालूराम तंवर, प्रहलाद सैनी, मूलचंद माली, गणेश सैनी, मनोज, शंकर, हनुमान सैनी, सुरेश चिकाणा, गोपीलाल चिकाणा व दीपक सैनी सहित कई पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!