धाकड़ समाज की सामूहिक गोठ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): श्री श्याम मंदिर जोशी मार्ग, कालवाड रोड में धाकड़ समाज की सामूहिक गोठ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 का आयोजन धाकड़ समाज सेवा समिति के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता गोविन्द सिंह धाकड एवं मंच संचालन समिति के मंत्री बच्चूसिंह धाकड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकडों महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने भाग लिया। बच्चू सिंह धाकड़ ने समिति के सामाजिक उत्थान के लिए किए गए क्रिया कलापों की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही रमेश धाकड, डॉ.हुकुम सिंह, नाहर सिंह धाकड़, शिवलाल धाकड, विजयपाल धाकड़, डॉ.गिरवर, जग्गो धाकड, हरिओम, विक्रम सिंह, केहरी सिंह, आशा धाकड, कुमुद सिंह ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी दी एवं बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। समिति अध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद शेर सिंह धाकड़ ने बताया कि समारोह में समिति के तरफ से समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा समाज की विधवा एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहयोग के रूप में एक मिक्सी एवं धनराशि भेंट स्वरूप दिए गए। समारोह में सभी महिला-पुरुषों, बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अनुशासनात्मक तरीके से समारोह सम्पन्न में सहयोग किया। बड़ी संख्या में उपस्थित समाज बंधुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। अंत में समिति अध्यक्ष शेर सिंह धाकड ने सभी समाज बंधुओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!