बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिये प्रतिबद्ध है डबल इंजन की सरकार: हर्षिनी कुल्हरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिये डंबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। ये कहना है भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि का। मौका था चिड़ावा के जिला उप अस्पताल में डायलिसिस मशीन के शुभारंभ का, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंची जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी का अस्पताल प्रबंधक एवं भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने परम्परागत तरीके से साफा एवं गुलदस्ता भेटकर स्वागत किया। अध्यक्षता चिड़ावा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मांवडिया, पिलानी पंचायत समिति प्रधान बिरमा देवी, झेरली सरपंच अनूप देवी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सुनील लांबा सुलताना मौजूद रहे। उप जिला अस्पताल पीएमओ डॉ.नितेश जांगिड ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया। फिजिशियन की नियुक्ति नहीं होने के कारण एक साल से मशीन सुचारू रूप से संचालित नही हो रही थी। इस मौके पर सुरेंद्र सोनी पिलानी, राकेश पाटनिया, सुभाष स्वामी नरहड़, डॉ.नरेंद्र कुमार अडूका, डॉ.संत कुमार जांगिड, डॉ.भानू प्रकाश भास्कर, डॉ.संदीप शर्मा, डॉ.संदीप भगासरा, डॉ.जेपी धायल, पूर्व वरिष्ठ पार्षद सुरेश जलिन्द्रा, संदीप रायला, डॉ.रघुवीर मील, डॉ.टीना ढाका, डॉ.अनिता पायल, डॉ.रणवीर सिंह, डॉ.नेहा सुथार, डॉ.मनोज जानू, संजय शास्त्री, पार्षद रजनीकांत मान, अंकित भगेरिया, नरेंद्र पूनियां मंड्रेला, नीतिराज शेखावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंदलाल सैनी, राकेश सराफ, सुभाष योगी, नर्सिग स्टॉफ विद्या देवी, युवा नेता निखिल मावंडिया, युवा नेता महेंद्र मोदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, अमित सैनी गोलू, अंकित पचार, आनंद शर्मा, शुभम पांडे, प्रदीप, विकास बन्ना, बिशाल बन्ना, नवीन गोस्वामी, राजकुमार, शुभम आदि कई मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र कुमार भगीना ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!