महाराजा अग्रेसन जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): अग्रवाल समाज के तत्वावधान में दिगम्बर जैन अग्रवाल मन्दिर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्व सम्मति से 22 सितंबर को दो दिवसीय अग्रेसन जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के ताराचंद बोहरा व राकेशकुमार अग्रवाल ने बताया कि 22 सितंबर को दो दिवसीय अग्रेसन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ 21 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में प्रातः झंडारोहण करके किया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, मण्डप उद्धघाटन व चित्र अनावरण सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैन नसिया मंदिर में महिला मंडल के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महाराजा अग्रेसन की जीवनी पर नाटक का मंचन किया जाएगा। 22 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला से महाराजा अग्रसेन का भव्य जुलूस भव्य शोभायात्रा के साथ निकाला जाएगा। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई नसिया जैन मंदिर पहुचेगी। शोभायात्रा में घोड़ा, बग्गी, बेंड बाजे, वाहन रैली, झाकिया, महिला बेंड वादन शामिल होंगे। बैठक में समिति के ताराचंद बोहरा, रवि अग्रवाल, महावीर पराणा, दिनेश मंगल, चेतन जैन व राकेश अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!