विधानसभा नगर में धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): विधानसभा नगर स्थित शनि मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य जयनारायण व्यास के वेद मंत्रों द्वारा ठाकुर जी द्वारा पंचामृत अभिषेक किया गया। झांकियां भी लगाई गई। महिला मंडल द्वारा भजन सतसंग का भी आयोजन किया गया। आयोजन की संयोजक श्रीमती अलका शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष भक्तगण जन्मोत्सव में बढ़ चढ़कर शामिल होते हैं, यह संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका एवं सहयोग हमारी कॉलोनी के सचिव डीके जिंदल, निरंजन सैनी, यश शर्मा एवं राघवेंद्र शर्मा ने निभाई एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाई। महिला मंडल में निरंजना शर्मा, अंजू सेनी, तुलसी, संगीता सैनी, दीपशिखा पारीख, मंजू अग्रवाल, अरुणा भारद्वाज, मीनू जिंदल, हंसा, सीमा, संगीता मीणा, ऋतु, संस्कृति, आंचल एवं बाल झांकी प्रतिष्ठा सैनी, नायसा शर्मा की उपस्थिति रही। आयोजन बहुत ही शानदार और सफल रहा, सभी को प्रसाद वितरण किया आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!