अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन के संयुक्त कार्रवाई दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन पूरी तरह प्रतिबंध के बावजूद भी खनन माफिया खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी दौरान प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उदयपुरवाटी क्षेत्र के हरिपुरा में अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली व एक अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को जप्त कर दिया है। प्रशासन ने दोनों ट्रैक्टर ट्राली को उदयपुरवाटी थाने मेंखड़ा करवाया है। लगातार प्रशासन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने में लगा हुआ है। जहां प्रशासन की तीन दिन से लगातार क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जहां कार्रवाई के दौरान उदयपुरवाटी क्षेत्र में खनन माफिया में हड़का मचा हुआ है। माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई अभियान के रूप में चलाई जा रही है जो की लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!