शाहपुरा/जयपुर ग्रामीण (ओम प्रकाश टेलर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड के निर्देशानुसार भाजपा शाहपुरा शहर मंडल की विशाल बाइक तिरंगा रैली 13 अगस्त, बुधवार को सांय 4bबजे अनाज मंडी शाहपुरा से आयोजित होगी। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया सह प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि भाजपा शाहपुरा शहर मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, जिला जयपुर देहात उत्तर जिला अध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, मुकेश गोयल कोटपुतली, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, शाहपुरा शहर मंडल अध्यक्ष मालीराम सैनी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विशाल बाइक तिरंगा रैली का शाहपुरा अनाज मंडी से पीपली तिराहा होते हुए खातेडी से गंगा मार्केट होते हुए पीपली तिराहा पर समापन होगा। इस अवसर पर शाहपुरा विधानसभा के सभी भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
3/related/default