अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर होगा आयोजन: 51 शिक्षाविदो को मिलेगा ‘‘शिक्षक रत्न अवार्ड’’

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विल्लेज, सत्यम् शिवम सुन्दरम् की कार्य योजना को बढाने के उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या 07 सितम्बर को शिक्षक सम्मेलन एंव विचार प्रजेंटेशन का भव्य कार्यक्रम रखा जायेगा। जिससे शिक्षा जगत की प्रतिभाओ को उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने पर मंच की चयनित समिति द्वारा शिक्षक रत्न अवार्ड 2025 के लिए आमन्त्रित किया जा रहा है। मंच के मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने बताया की मंच का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जावे। प्रत्येक वर्ष भारतरत्न सर्वपल्ली डॉ.राधा कृष्णन पूर्व राष्ट्रपति भारत सरकार की जयन्ति महोत्सव का आयोजन रखा गया है। जिसमें शिक्षा जगत की जानी मानी प्रतिभाओ को आमन्त्रित कर उनको शिक्षक रत्न अवार्ड से मंच के प्रेरणा स्रोत अतिथियो द्वारा 25 राष्ट्रो (भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएटिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलस्तीन, फिजी) के सानिध्य में अभिनन्दन किया जाएगा। शिक्षक रत्न अवार्ड के लिए चयन समिति के पास शिक्षाविदो के प्रस्ताव पत्र काफी संख्या में प्राप्त हो रहे है। चयनित प्रतिभाओ को ‘‘शिक्षक रत्न अवार्ड’’ से अभिनन्दन किया जायेगा। चयनित प्रतिभाओ को दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले वैश्विक सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का आमन्त्रण पत्र भी भेंट किया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!