25 राष्ट्रों के सानिध्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन: सद्भावना दिवस पर प्रतिभाओं को मिला सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एव समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना दिवस जयपुर रोटरी क्लब बिल्डिंग में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य आतिथि डॉ.सी.पी. जोशी पूर्व केबिनेट मंत्री भारत सरकार, जितेन्द्र सिंह पूर्व केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, डॉ.हुकम चंद गनेशिया ग्लोबल चांसलर इंटरनेशनल रोमा कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली एव वैद्य श्याम सुंदर पारीक प्रदेश मुख्य संरक्षक बजरंग सेना राजस्थान रहे। इस अवसर पर भारत रत्न राजीव गांधी के प्रधानमंत्रीत्व काल में उनके द्वारा की गयी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अतिथियों द्वारा अपने उद्वोधन में राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता व सच्चा देश भक्त बताया और कहा कि आज भारत की विज्ञान प्रोध्योगिकी में विश्व स्तर पर पहचान एवं नव निर्मित भारत का सम्पूर्ण श्रेय राजीव गांधी को जाता है। मंच के संयोजक डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमांडू ने बताया कि मंच की शुरुआत विश्वरत्न स्व.महावीर प्रसाद टोरडी विशिष्ट सलाहकार पूर्व उप राष्ट्रपति नेपाल परमानंद झा ने की थी। यह मंच हर वर्ष भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर मंच की चयन समिति द्वारा चयनित सात प्रतिभाओं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी पं.विष्णु शरण महाराज जयपुर, श्री श्री 1008 श्री रामनाथ महाराज खंदरा सिरोही, भामाशाह सेठ रमेश कुमार बंसीलाल जैन डेडवा जालोर, गुलाब सिंह भाटी फलोदी, भगवान सिंह यदुबंशी डीग, डॉ.टेकचंद भण्डारी हिमाचल प्रदेश, इंजी.नरेंद्र कुमार पांडे संयोजक भुसावर को राजीव गांधी समरसता रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया तथा पच्चीस प्रतिभाओं डॉ.कैलाश किशन लाहोरा, बंशी लाल जैन, बलोदा राकेश कुमार, सुरेश कुमार मेघवाल, डॉ.मुकेश कुमार, मुकेश मोयल, पवन कुमार अग्रवाल, सुरेश चंद, डॉ.तिहिना प्रकाश शर्मा, मुरली मनोहर चोबदार, रामदेव सिंह पुनिया, ओमनाथ सिद्ध, रामकिरन मीणा, नीलेश पालीवाल, डॉ.गंगा शंकर गर्ग, उदय लाल अहीर, शांति लाल प्रजापत, एडवोकट शंकर लाल चौधरी, भामाशाह छगन लाल गहलोत, इन्द्रजीत सिंह रंधवा, राधेश्याम सिद्ध, बुद्धि प्रकाश जयसवाल, राम नारायण चौधरी, हाजी इकबाल खा दिलावरखानी, डॉ.एस.के. सरकार, पुखराज सोनी, मिर्जा इकबाल बैग, हनुमान व्यास, विजय व्यास, दलपत पंवार खोखसर, श्रीमती सरिता चौधरी, गोमाराम बारूपाल को राजीव गांधी समरसता अवार्ड के सम्मानित किया गया। चयन समिति सदस्य इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडे एडवोकेट ने सभी चयनित प्रतिभाओं को 27-28 दिसम्बर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। मंच का संचालन इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!