रोजगार मेलें का आयोजन 21 अगस्त को

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बेरोजगार आशार्थियों को प्राईवेट क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं द्वारा एक दिवसीय विशाल रोजगार मेलें का आयोजन 21 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे से रोजगार कार्यालय झुंझुनूं परिसर में किया जाएगा। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि इस शिविर में दिल्ली, गुरूग्राम, भिवाड़ी मानेसर, अलवर, स्थित भारत की प्रसिद्ध प्राईवेट (निजी) कम्पनी व सिक्योरिटी कम्पनी भाग लेंगी और इन्टरव्यू लेकर रोजगार उपलब्ध करवाएंगी। इसके अतिरिक्त राजकीय विभागों द्वारा संचालित ब्याज मुक्त ऋण संबधी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सैकण्डरी, सीनियर सैकण्डरी, स्नातक, आईटीआई उतीर्ण व कार्य करने का इच्छुक बेरोजगार आशार्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटो प्रति, पासपोर्ट साईज की दो फोटो सहित 21.08.2025 को प्रातः 10 बजे रोजगार कार्यालय झुंझुनूं में पधारकर इन्टरव्यू देकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!