पिलानी शहर को मिलेगा अमृत 2.0 के तहत पीने का पानी

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): डांगर स्थित भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के कार्यालय में शनिवार शाम को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर महामंत्री ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का आभार जताया है। दहिया ने मीडिया को बताया कि गत दिनो पिलानी 5 सितंबर 2024 को पिलानी विधानसभा के मंड्रेला से अन्य विधानसभा को पानी मिल रहा था, लेकिन मंड्रेला को छोड़कर किसी अन्य जगह पानी नहीं मिल रहा था। पिलानी शहर को पानी देने के लिये 27.28 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी की गई थी, जो राशि कम थी लेकिन जब मुख्यमंत्री पिलानी दौरे पर आए तब उन्होंने पिलानी शहर के लिये स्वीकृत राशि में बढ़़ोत्तरी की तथा 35.57 करोड की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद मदन डारा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, डॉ.बीएल वर्मा, सरोज स्योराण, मुरली मनोहर शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, राजेश वैद्य, राजकुमार फौजी, पिलानी मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह आदि कई मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!