शिक्षा अधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 7 जुलाई 2025 को पिलानी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी के नेतृत्व में झुंझुनू जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षक संगठनों ने जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग से मिलकर शिक्षा विभाग के कार्यालयों में गत सरकार द्वारा मंत्रालयिक संवर्ग को दिए गए अतार्किक आदेशों को वर्तमान सरकार द्वारा 2 जुलाई 25 को अपास्त किए गए निर्णय के खिलाफ मंत्रालयिक संवर्ग द्वारा पुनः लागू करवाने के प्रयासों के विरोध में एक लिखित ज्ञापन दिया गया। सभी शिक्षक संगठनों की मांग है कि शिक्षा अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों के बीच कार्य का तार्किक विभाजन होना चाहिए। सभी कार्मिकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ज्ञापन के पक्ष में जोरदार प्रदर्शन किया। इस संबंध में आगे भी आवश्यकता पड़ने पर राज्य स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद आबूसरिया अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गढ़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रेसा, सुरेश पायल जिला अध्यक्ष रेसा, परमेंद्र कुल्हार जिला अध्यक्ष रेसला, उम्मेद डूडी प्रदेश मंत्री शिक्षक संघ (सियाराम), अशोक कटेवा जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ शेखावत, अशोक कुलहरी जिला अध्यक्ष सियाराम, राजेश जांगिड़ जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय, कुलदीप कुल्हरी, नीरज सिहाग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेसा, जयप्रकाश बुगालिया, राजकुमार बलवदा, राजकुमार सिहाग, भूपेंद्र मीना कोषाध्यक्ष रेसा, दीपचंद लाखवान, धर्मेंद्र जाखड़, संदीप पुनिया रेसा जिला मंत्री, कपिल अहलावत, वेद प्रकाश नेहरा, विजय लाल, राधेश्याम, नरेंद्र जांगिड़,ममता यादव सुमन वर्मा, सविता, राजबाला, सुनीता कंवर, सुमन पूनिया रेसला के मनोज झाझरिया, मुकेश लांबा, दिनेश पूनिया, आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!