डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंचधाम राजपुर, डूंगरपुर में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव धाम के गादीपति एवं अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री पूज्य गुरुदेव महंत श्री गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः भगवान श्री श्री 1008 शेषावतार श्री कल्लाजी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना के बाद परम् पूज्य प्रधान पीठाधीश्वर ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की दिव्य प्रतिमा का पूजन, चरण पादुका पूजन, गुरुगादी पूजन, शक्ति पूजन, खडक पूजन, गेमर पूजन किया गया। दोपहर को भजन कीर्तन सतसंग, गुरूवंदना व महाआरती के पश्चात धाम के गादीपति पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी पर विराजमान होकर भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया। भक्तो ने श्रद्धा अनुसार वस्त्र, श्रीफल, उपहार दक्षिणा भेट कर गुरुपूजन किया। धाम पर पुरे दिन भक्तो का ताँता लगा रहा, साथ ही कई राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के पदाधिकारीयों ने पहुंचकर पूज्य गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लिया। गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज ने गुरु और शिष्य के महत्व के बारे में बताया की जीवन में गुरु का होना अति आवश्यक है। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व है। गुरु ही अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की और ले जाने का काम करते है, सही मायनो में गुरु वही है, जो हमे सतकर्म करने की प्रेरणा दें, सत्य मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाए लेकिन शिष्य को भी अपने इष्ट और गुरु वचनो का पालन करना चाहिए। गुरु सही गलत का ज्ञान दें सकते है लेकिन शिष्य को उस ज्ञान को जीवन में उतार कर उस पर कार्य करना चाहिए। ज्ञान की बाते तब तक लाभ नहीं दें सकती, जब तक हम उसे अपनाते नहीं है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरु और शिष्यों के सतकर्मो का पावन दिन है, इस दिन शिष्य गुरु दीक्षा लेकर अपने एवं अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते है। धाम पर पूरे दिन माँ अन्नपूर्णा का भंडारा चलता रहा। जिसमे वागड़, मेवाड़, मारवाड़, मालवा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के भक्त अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मिलित हुए।
श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंचधाम राजपुर में भक्ति भाव एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
By -
July 11, 2025
0
Tags: