बेनीवाल की नकारात्मक राजनीति क्षणिक, भाजपा की विकास यात्रा स्थायी: मदन राठौड़

AYUSH ANTIMA
By -
0



नई दिल्ली/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): नई दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल की बयानबाजी को गैरजिम्मेदार और नकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि बेनीवाल एक तरफ तो स्वयं बिजली का बिल जमा नहीं करवा रहे, वहीं दूसरी ओर जनता को भी बिजली बिल नहीं भरने के लिए उकसा रहे हैं, जो न केवल अनुचित है, बल्कि कानून व्यवस्था के खिलाफ भी है। यह नकारात्मक राजनीति अधिक दिन नहीं चल पाएगी। राठौड़ ने कहा कि सरकार कैसे चलेगी, विकास और विस्तार कैसे होगा, यदि जनता को इस तरह भड़काया जाएगा ? उन्होंने बेनीवाल से सकारात्मक राजनीति करने का आह्वान करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए रचनात्मक सुझाव देने चाहिए, जिससे आमजन की समृद्धि सुनिश्चित हो सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भाजपा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन की तुलना में अपराध दर में पचास फीसदी तक की कमी आई है। आज की राजस्थान पुलिस पहले से अधिक सक्षम हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर हो रही है, जो कानून व्यवस्था की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में बजरी खनन को सुव्यवस्थित किया गया है। अब अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगी है और सरकार को रॉयल्टी के रूप में आय भी हो रही है। जबकि कांग्रेस के समय में बजरी माफिया फल-फूल रहे थे और यह कांग्रेसियों के कमाई का जरिया बन गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यक्रम—स्थापना दिवस, अहिल्याबाई होलकर जयंती, बलिदान दिवस, आपातकाल स्मृति दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सहित सभी कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम के चलते सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन और सरकार की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। सरकार की सभी योजनाएं सफलता से आगे बढ़ रही हैं और राजस्थान विकास के पथ पर अग्रसर है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!