झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के छठे त्रैवार्षिक जिला अधिवेशन का आयोजन 20 जुलाई 2025 को झुंझुनूं मुख्यालय स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर में किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विद्युत श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता जय सिंह माठ ने कहा कि यह अधिवेशन कर्मचारियों की समस्याओं और संगठनात्मक मजबूती पर केंद्रित रहेगा। पोस्टर विमोचन के दौरान विद्युत श्रमिक संघ के किड्स कम महामंत्री देवकरण सैनी, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तंवर, जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
3/related/default