चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने राजस्थान में संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अनिल भारती को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भारती पिछले दो दशकों से समाजसेवा, पत्रकारिता और राजनीति में सक्रिय हैं। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान की जनता अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है और एक नए विकल्प की तलाश में है। परिवर्तन पार्टी मानव सेवा, सामाजिक न्याय और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने युवाओं से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि पार्टी ऐसे लोगों को चुनाव में मौका देगी, जो धरातल पर समाज के लिए संघर्षरत हैं।
राजस्थान में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने अनिल भारती को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
By -
July 22, 2025
0
Tags: