राजकीय विद्यालय में प्रतिभाओं का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): समीपवर्ती गांव मोरवा की शहीद कैप्टन धर्मेंद्र शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित समारोह में उन बच्चों को सम्मानित किया, जिन्होंने कक्षा 12वीं, 10वीं, आठवीं, पांचवी कक्षा बोर्ड में 90% अंक प्राप्त किए। सम्मान समारोह भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत जिला संयोजक संदीप पारीक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संदीप पारीक ने अपने संबोधन में हुए सभी अध्यापक-अध्यापिका और प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल व बच्चों को बहुत-बहुत बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि रामू सिंह, महेश गुर्जर और गांव के अनेक लोग पधारे तत्पश्चात सभी को मिठाई का भी वितरण किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!