राजीव गांधी जयन्ति सदभावना दिवस 20 अगस्त को

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गॉधी की जयन्ति 20 अगस्त 2025 को सदभावना दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव समरसता इन्टरनेशनल कॉग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गॉधी द्वारा भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्तो को आगे बढाने में किये गये विकास कार्यो की चर्चा की जावेगी। मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी सदभावना दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.श्री राजीव गॉधी के सम्मान में ‘‘सदभावना दिवस’’ का भव्य आयोजन राजधानी जयपुर में किया जा रहा है, जिसमें सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो के महननीय व्यक्तियो को आमन्त्रित किया जा रहा है। *समारोह का मुख्य उद्देश्य* भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नउत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पदस्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जावे। जम्बुद्दीप पदमश्री भगवान सिंह यदुवंशी ने बताया कि प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा नेपाल के सानिध्य में मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओ (शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, क्षेत्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकारिता, व्यवसाय, खेल तथा सनातन) का ‘‘राजीव गॉधी समरसता अवार्ड’’ से अभिनन्दन किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्ययोजना को 25 राष्ट्रो (भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएटिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलस्तीन, फिजी) का नैतिक समर्थन प्राप्त है। यह मंच एक गैर राजनैतिक सामाजिक संगठन है, जो भारत के सम्मान को वैश्विक स्तर पर बढाने वाले व्यक्तियो को नमन करने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। सर्वजन हिताय सर्व जन सुखाय ग्लोबल विल्लेज सत्यम शिवम् सुन्दरम् की कार्य योजना पर प्रतिभाओ द्वारा उद्बोधन दिया जायेगा। विश्व रत्न स्व.श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की प्रेरणा से कई वर्षो से लगातार भारत रत्न स्व.श्री राजीव गॉधी जी की जयन्ती का आयोजन किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!