वन विभाग ने तुलसी के पौधे किए वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत वन विभाग के तत्वावधान में श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, अध्यक्षता कर रही जिला प्रमुख सरोज बंसल व नगरपालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी की मौजूदगी में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक वर्मा व अन्य अतिथियों ने वन विभाग रेंज निवाई द्वारा वन क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान 2.0 योजना में करवाए गए पूर्ण कार्य व जल संरक्षण के लिए करवाए गए कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि विधायक वर्मा ने कहा कि जल है तो कल है। इसे सबको ध्यान में रखना चाहिए और वर्षा जल का संरक्षण करना चाहिए। जिससे आगामी समय में जल की कमी ना रहे। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने राज्य सरकार की वंदे गंगा जल संरक्षण के लिए चलाए गए अभियान की प्रशंसा की। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष इसरानी ने कहा कि जल ही जीवन है। जल की एक-एक बूंद को बचाना चाहिए। इस अवसर पर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान तुलसी का पौधा भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, डांगरथल अध्यक्ष केदार जाट, भाजपा नेता रामप्रसाद शर्मा, पार्षद परसराम कुमावत, भंवर अग्रवाल, हनुमान गुर्जर रजवास, शंकरलाल सैनी, रामफूल शर्मा एवं मंगलराम मीणा, आशाराम डोई, जितेन्द्र विजय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानुका, उपखंड अधिकारी अनिता खटीक, विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव, महिला बाल विकास अधिकारी संगीता दीपक, सहायक वनरक्षक अनुराग महर्षि, क्षेत्रीय वन अधिकारी धारीलाल बैरवा, क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेशकुमार दोतानिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी कालूराम व सूचना सहायक आशुतोष पारीक सहित वन सुरक्षा गश्ती दल के कर्मचारी, वन कर्मचारी, वन मित्र, वन सुरक्षा कर्मी एवं उपवन कर्मचारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!