झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बुहाना श्री खेमका कुलदेवी मंदिर प्रांगण बुहाना में ब्राह्मण समाज विकास समिति सिंघाना बुहाना के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी उमाशंकर महमिया झुंझुनू थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि ब्राह्मण समाज विकास समिति के चुनाव में एडवोकेट नरेश भारद्वाज को निर्विरोध अध्यक्ष एवं डॉ.सुरेंद्र शर्मा को समिति का महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कार्यकारिणी का संक्षिप्त विस्तार किया गया। जिसमें विकास शर्मा पचेरी कला, ब्रह्म प्रकाश शास्त्री महाराणा, मनोज कुमार कुहाडवास, राजेंद्र शर्मा डूमोली, दिनेश शर्मा ठोठी को उपाध्यक्ष, भास्कर शर्मा छोटी पचेरी को कोषाध्यक्ष, श्रद्धा शर्मा को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, एडवोकेट सुभाष शर्मा को विधि सलाहकार तथा हेमंत शर्मा सिंघाना को संगठन मंत्री बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित सदस्यों से आगे कार्यकारिणी विस्तार कर समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज विकास समिति की निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओमप्रकाश बोहरा, महामंत्री संदीप शास्त्री, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, अलीपुर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष कैलाश पांडे, समिति के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा, अर्जुन लाल सुरोलिया शाहपुर, गोविंद राम शर्मा सांगा, सुरेश शर्मा पचेरी सिंघाना, गुरदयाल शर्मा शाहपुर, कृष्ण बसोतिया, संदीप डीलर, अनिल डीलर सिंघाना, सुरेश शर्मा खादवा, महेश शर्मा, प्रमोद शर्मा सांगा, महेंद्र शर्मा बुहाना सहित समिति के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।
3/related/default