सीएम भजन लाल शर्मा के सपनों के झुंझुनूं को साकार करने में जुटा प्रशासन, अग्रणी बन रहा है जिला

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वीरों, शहीदों और भामाशाहों के लिए पहचाने जाने वाले झुंझुनूं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विशेष फोकस रहा है। देश की सीमाओं की सुरक्षा में जहां झुंझुनूं जिले के वीर जवान हमेशा सबसे आगे नजर आते हैं, वहीं
CM का भी झुंझुनूं जिले के विकास पर विशेष फोकस रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने यमुना जल समझौते के रूप में सबसे बड़ी सौगात दी है। अप्रैल माह में सीएम शर्मा ने स्वयं 2 दिन झुंझुनूं का दौरा कर मलसीसर डैम का निरीक्षण करते हुए यमुना जल समझौते में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हरियाणा सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ भी बैठक कर समीक्षा की और यमुना का पानी झुंझुनूंवासियों को मुहैया कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया। इसके साथ ही जिला प्रशासन भी सीएम भजनलाल शर्मा के सपने के अनुरूप झुंझुनूं जिले को विभिन्न योजनाओं के लिए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने में जुटा है। जिला कलक्टर रामावतार मीणा के निर्देशन में जिले ने बीस सूत्री कार्यक्रम, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, पौधारोपण, पीएम ग्राम सड़क योजना, मां योजना, राजीविका, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 
बीस सूत्री कार्यक्रम में जिले ने 30 में से 28 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीसूका में सम्मिलित 10 विभागों एवं योजनाओं में से 9 में झुंझुनूं को “ए” ग्रेड प्राप्त हुई है, जो जिले की प्रगति और समर्पण को दर्शाता है। जिले में पेयजल संकट के समाधान के लिए सीएम भजनलाल शर्मा की फ्लैगशिप स्कीम मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के झुंझुनूं में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिला कलक्टर रामावतार मीणा के निर्देशन में वाटरशैड द्वारा जिले में 70 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए 3083 टांके, 39 फॉर्म पौंड, 13 जोहड़, से जिले में भूमिगत जल स्तर 1 से 7 मीटर तक बढ़ा है। वहीं 5 जून से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत भी बड़े स्तर पर जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण का कार्य शुरु हुआ है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत जिले में गत वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 606 महिलाएं लाभान्वित हुईं हैं और 4 श्रेणियों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 


*मुख्यमंत्री की मुंबई में अपील का झुंझुनूं में असर*


जिले में 'कर्म भूमि से मातृभूमि' अभियान में भी बेहतरीन कार्य हो रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने मुंबई दौरे में शेखावाटी के प्रवासियों से अपील की थी, जिसके असर के रूप में प्रवासी भामाशाह दिल खोलकर सामने आए हैं। जिले में कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान के तहत 200 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 60 जल संरक्षण संरचनाएं बन गई हैं, जिनमें आगामी मानसून में वर्षा जल संचय हो सकेगा। सीएम भजन लाल शर्मा के कार्यकाल में जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी बड़े पैमाने पर हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में तय लक्ष्य 2557 हैक्टेयर में पौधारोपण से 166.95 फीसदी अधिक 4269 हैक्टेयर में पौधारोपण किया गया है। जिले में 19.12 लाख पौधों के तय लक्ष्य से 114.54 फीसदी अधिक 21.90 लाख पौधे लगाए गए हैं, जिनसे जिले में भूमिकटाव को रोकने, पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन के महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी जिले ने 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है। जिले को मिले 29.900 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। जिले ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत ई-केवाईसी में भी प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में 4.90 लाख ई-केवाईसी पूर्ण कर लक्ष्य का 94.05 फीसदी हासिल कर लिया गया है। महिलाओं के स्वावलंबन और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़े राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद यानी राजीविका में भी जिले ने विभिन्न मापदंडों पर आधारित रैंकिंग में 100 में से 88 अंक हासिल कर शीर्ष स्थानों में जगह बनाई है। जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के कुल 7368 पालनहारों के 12431 बच्चों में से 12421 बच्चों का वार्षिक नवीनीकरण करवाकर लाभान्वित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!