राहुल गांधी की नजर रेस वाले घोड़ों पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


लगता है राजस्थान की राजनीति में 40 साल तक राजनीति करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अशोक गहलोत का राजनीतिक जीवन ढलान पर है। राहुल गांधी ने राजस्थान के कांग्रेसी नेताओ को तीन तरह की श्रेणी में रखा है। एक रेस वाला घोडा, शादी वाला घोडा व लंगड़ा घोड़ा। वैसे रेस कोर्स में भी उसी घोड़े पर दांव लगाया जाता है जो रेस जीतने में सक्षम हो। लंगड़े घोड़ों व शादी वाले घोड़ों पर दांव लगाकर कभी भी रेस नहीं जीती जा सकती है। राहुल गांधी की नजरों में सचिन पायलट लंबी रेस के घोड़े की श्रेणी में आते हैं तभी उनको कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव जैसा पद सौप रखा है। सचिन पायलट राष्ट्रीय मिडिया के समक्ष महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष प्रस्तुत करते भी नजर आते हैं। इसमें संदेह भी नहीं कि सचिन पायलट राजस्थान में उन नेताओं में शुमार है, जो जनता के समक्ष अपनी विश्वसनीयता बनाए हुए हैं और युवा मतदाताओं की सचिन पायलट पहली पसंद है। दूसरी श्रेणी मे शादी विवाह में काम में आने वाले घोड़े होते हैं, जिनकी चाल बहुत धीमी होती है‌। राहुल गांधी का इशारा अशोक गहलोत की तरफ था, जो 75 साल के हो चुके हैं। अशोक गहलोत के राजनीतिक जीवन में शायद यह पहला मौका है, जब अशोक गहलोत कांग्रेस में पदविहीन है। पायलट प्रकरण में विधायकों की समानांतर बैठक बुलाकर इस्तीफे दिलवाने को प्रकरण तत्पश्चात कांग्रेस अध्यक्ष प्रकरण ने गांधी परिवार के प्रति निष्ठा में जबरजस्त गिरावट गांधी परिवार को रास नहीं आई। राहुल गांधी के अनुसार तीसरी श्रेणी लंगड़े घोड़ों में वह नेता आते हैं, जिन्होंने इडी व सीबीआई के डर से कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। वैसे देखा जाए तो राजस्थान में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। सत्ताच्युत होने का यह मायने नहीं कि कांग्रेस राजनीतिक पटल से ओझल हो गई है। हालांकि सचिन पायलट के पिता किसान नेता के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट व अशोक गहलोत का एक साथ आना कांग्रेस के लिए सुखद संकेत कहा जा सकता है। वैसे भी अशोक गहलोत का राजनीति के माहिर खिलाड़ियों में शुमार है कि उन्होंने राहुल गांधी की उनके प्रति उदासीनता को भांप कर गहलोत पायलट के नजदीक आ रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!