जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष न्यायाधिश मदन लाल भाटी का मानबाग जयपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत रामगढ़ बांध पर श्रमदान कर जनजागृति का संदेश भी दिया। गौरतलब है की राजस्थान सरकार ने पुराने जल स्रोतों को फिर से जीवंत करने के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत जयपुर के ऐतिहासिक रामगढ़ बांध से हुई है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने खुद श्रमदान कर इस अभियान को गति दी है। उनका लक्ष्य है कि सूख चुके जल स्रोतों को पुनर्जनन कर भूजल स्तर को बढ़ाया जाए और स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। इस अवसर पर न्यायाधिश मदन लाल भाटी ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। इसके लिए जनसहभागिता आवश्यक है और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जल स्रोतों की स्वच्छता, वर्षा जल संग्रहण और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। जल संरक्षण से ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाकर जनजागृति फैलाने का संकल्प लिया। श्रमदान के कार्यों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण की महत्ता के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे यह अभियान जन आंदोलन बन सकेगा। आयोग के अध्यक्ष के रूप में पंचायती राज और शहरी निकायों में ओबीसी जातियों को आरक्षण देने का फार्मूला तय करने पर आयोग उचित दिशा में कार्य करेगा ताकि सभी को समान प्रतिनिधित्व मिल सके। इसी आधार पर प्रदेश में आरक्षण लागू किया जाएगा।
राजस्थान ओबीसी आयोग अध्यक्ष+न्यायाधिश मदन लाल भाटी का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम, रामगढ़ बांध पर श्रमदान कर जनजागृति का दिया संदेश
By -
June 08, 2025
0
Tags: