जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गौड़ ब्राह्मण महासभा की एक बैठक परशुराम भवन में आयोजित की गई। बैठक में गौड़ ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्व सम्मति से पत्रकार विपिन महमिया को दी गई है। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्म चैतन्य संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने की। बैठक में ब्रह्म चैतन्य संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने तहसील अध्यक्ष पद के लिए विपिन महमिया के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। इसके बाद गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला ने कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसीसर, महामंत्री शिवचरण पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन पुजारी, मंत्री सुरेन्द्र शर्मा व एडवोकेट अनुपम शर्मा की उपस्थिति में विपिन कुमार महमिया को संगठन के चिड़ावा तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा। बाद में बैठक में उपस्थित गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन शर्मा व महामंत्री शिवचरण पुरोहित ने समाज की वर्तमान समस्याओं तथा उनके समाधान के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए ठोस कदमों पर चर्चा की। बदलते परिवेश में समाज को एकजुट करने तथा संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में विभिन्न कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में हुक्मीचंद लाम्बीवाला ने जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को स्वरचित पुस्तक 'काठ का उल्लू' की प्रतियां भेंट की। बैठक के प्रारम्भ में जिलाध्यक्ष पवन शर्मा व अन्य अतिथियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। संचालन एडवोकेट लोकेश शर्मा ने किया।

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर शेखर शर्मा, राजेश नातवाल, पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा, महेश शर्मा धन्ना, निरंजन शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, रोहिताश्व शर्मा, प्रदीप मालसरिया, अजय चौमाल, अभियंक बसावतिया, विशाल महमिया, सुनील शर्मा, राजेश तामड़ायत, संजय वैद्य, अरविन्द शर्मा, विनोद शर्मा, विवेक शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!