जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सेवानिवृत न्यायाधीश मदन लाल भाटी ने राजभवन जयपुर में माननीय राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे को पुष्प गुच्छ भेंटकर शिष्टाचार भेंटवार्ता की। बागडे ने उन्हें आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष भाटी ने उन्हें आयोग के क्रियाकलापों और आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी प्रदान की। भेंटवार्ता के दौरान न्यायाधीश भाटी ने कहा कि आयोग अन्य पिछड़ा वर्ग लोगों के राजनीतिक-सामाजिक एवं कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को चिन्हित करने के साथ ही उनकी समस्याओं एवं राजनीतिक चुनौतियों को समझने एवं उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। आयोग राजनितिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के विकास में सहभागिता निभाकर उनकी प्रगति का सतत मूल्यांकन करेगा। आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि राजस्थान प्रदेश की सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के कल्याण एवं स्थानीय निकायों में उनके समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिनिश्चित किया जा सके। आयोग शीघ्र ही राजस्थान के विभिन्न जिलो का दौरा और जनसंपर्क कर आम जनता से विस्तृत चर्चा करेगा और पंचायती राज और शहरी निकायों में ओबीसी जातियों को आरक्षण देने का फार्मूला तय कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में आरक्षण लागू किया जाएगा। वर्तमान परिदृश्य में पिछड़े वर्गों का संरक्षण किया जाना आवश्यक है।
प्रदेश में पिछड़े वर्गों का मिले समुचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व: मदनलाल भाटी, अध्यक्ष ओबीसी आयोग
By -
June 14, 2025
0
Tags: