जयपुर: अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के संरक्षक पूरन चंद झरीवाल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल (बिहार) की सहमति से राष्ट्रीय महासचिव धुव चंद जायसवाल (उत्तर प्रदेश) ने दौसा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। राजकुमार जायसवाल दौसा नगर विकास न्यास के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हैं अनेकों गणमान्य नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाइयां दी। राजकुमार जायसवाल ने बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया।
3/related/default