हांगकांग दल के सदस्यों ने कृषि उपज मंडी का किया अवलोकन, ई-नाम कार्य प्रणाली देखकर हुए अभिभूत

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): हांगकांग से आए दल के सदस्यों ने कृषि उपज मंडी का अवलोकन किया। दल के सदस्य ई-नाम कार्य प्रणाली देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था तो चीन व हांगकांग में भी नहीं है। कृषि मंडी सचिव कमलकिशोर सोनी ने दल के सभी सदस्यों का राजस्थानी परंपरानुसार साफा बंधवाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। कृषि मंडी सचिव सोनी ने उन्हें मंडी गेट पर आनलाइन ई- पोर्टल पर माल का इंद्राज करने व ई-ऑक्शन के बारे में विस्तार से बताया। उसके बाद उन्होंने कृषि मंडी परिसर में लगी हुई ई-ऑयल टेस्टिंग लैब को दिखाया और उसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रवासी दल ने सौंफ की खुली बोली में भाग लिया और सौंफ की गुणवत्ता देखकर प्रभावित हुए। इस दौरान दल के सदस्यों ने बताया कि हांगकांग व चीन में सरकारी कृषि मंडियां नहीं है। वहां पर निजी कंपनियों ही क्षेत्र में काम करती हैं। जिससे किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। जबकि भारत में कृषि विपणन के लिए उन्नत व्यवस्था है।  भारत देश में ई-नाम पोर्टल से देश की सभी कृषि मंडियों को जोड़ा हुआ है। इस अवसर पर कृषि मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चंवरिया, शिव प्रकाश पारीक पवन चंवरिया व विमल कुमार शहीद अन्य व्यापारियों से दल के सदस्यों ने संवाद किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!