कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): बीसीएमओ डॉ.पूरण चंद गुर्जर ने बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आरोग्य परम धनम् उप स्वास्थ्य केन्द्र बनका व चतुर्भुज का निरीक्षण किया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान दोनों उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद मिले। जानकारी के अनुसार उक्त दोनों उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्धारित समय से एक घंटा देरी से खुले। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुये बीसीएमओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि हीटवेव व लू तापघात एवं मौसमी बीमीरियों को देखते हुये किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। स्वास्थ्य केन्द्रों पर कर्मचारी गणवेश मय आईडी कार्ड के समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान उजागर हुई लापरवाही, बंद मिले उप स्वास्थ्य केन्द्र
By -
May 14, 2025
0
*बीसीएमओ ने उ
Tags: