झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विप्र सेना जिलाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा ने बेटी सशक्तीकरण की अनुकरणीय पहल का उदाहरण प्रस्तुत किया। मौका था उनकी पोती के जन्मदिन का। विदित हो गुलज़ारी लाल शर्मा के दो पोतियां है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। इसका एक ताजा उदाहरण हमें देखने को मिलता है कि देश की दो जांबाज बेटियों को ही पाक के साथ युद्ध की जानकारी मिडिया को देने के लिए अधिकृत कर रखा है। आज बेटीयां विज्ञान व तकनीक क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल कर अपने माता पिता व परिवार का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने अपनी पोती का जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिनमें विप्र सेना के प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष महेश बसावतिया, राजेश अलुवालिया, मोनु धनकड़, गुढ़ू पुरोहित, रामचंद्र पाटोदा, बालमुकुंद शर्मा, बिनोद पुजारी, भाजपा नेता मुरारी सेनी, पवन मोदी, पवन गुढ़ा, बिनोद हीसारिया आदि उपस्थित थे।
3/related/default