झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारत का विप्रो के प्रति समर्पण व सम्मान दिलाने को कृत संकल्पित विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सर्वेश शरण जोशी एवं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया की अनुशंसा पर विप्र सेना जिलाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा ने डॉ.विधा पुरोहित को विप्र समाज के प्रति समर्पण भाव के मध्यनजर विप्र सेना महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया है व लीलाधर पुरोहित को नगर युवा मोर्चा मंत्री पद पर नियुक्त किया। अपने मनोनयन पर डॉ.विधा पुरोहित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सर्वेश शरण जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया व जिलाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उद्देश्यों को लेकर विप्र सेना विप्र समाज के उत्थान व पिडितो के संरक्षण को लेकर निरंतर कार्यशील है, उन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति में पूरे मनोभाव से कार्य करूंगी। झुंझुनूं रोड नंबर दो पर इस मनोनयन कार्यक्रम में रामचंद्र पाटोदा, राजेन्द्र शर्मा, विनोद हिसारीया, एडवोकेट रवि शुक्ला, मुकेश चोरसिया, राजेन्द्र प्रसाद लालपुरिया, पवन शर्मा शिक्षाविद, नरेन्द्र शर्मा ढाणीवाला, राहुल शर्मा, महेश शर्मा, विनोद शर्मा आदि गणमान्य विप्रजनों की गरिमामय उपस्थिति रही ।
3/related/default