घुमनसर कला में सार्वजनिक कुएं का हुआ लोकार्पण: मुख्य अतिथि रहे राजेश दहिया

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): घुमनसर कला गांव में नवनिर्मित सार्वजनिक कुएं का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नरेंद्र धनखड़ ने की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिनमें खेड़ला सरपंच राम सिंह, घण्डावा सरपंच रामेश्वर लाल, पंचायत समिति सदस्य (देवरोड़) राजेंद्र नेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, पिलानी नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, पिलानी पार्षद सिकंदर, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री किशोरी लाल, जय सिंह नूनिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ.सुरेन्द्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष (मनफरा) संजय रेबारी और सुभाष मेघवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम में गांव की सरकारी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए सम्मानित भी किया गया। घुमनसर सरपंच ने गांव की एक ग़रीब परिवार की बेटी को ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्चा वहन करने का वादा किया। इस अवसर पर सीबीईओ सुमन, एसीबीईओ प्रेम चंद खन्ना, एसीबीईओ मनीष चाहर और प्रधानाचार्य सुमन उपस्थित रहीं।
राजेश दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और यह कुआं गांव की जनता के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!