पंच कुंडीय महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

AYUSH ANTIMA
By -
0

सिरस/निवाई (लालचंद सैनी): सन्यास दस नाम जूना अखाड़ा आश्रम सिरस पपलाज माता व बालाजी मंदिर में चल रहे पंच कुंडीय महायज्ञ मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। 4 मई से शुरू हुए यज्ञ में समापन पर वैदिक मंत्रोच्चारण हवन व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, यज्ञ में हवन में भी काफी श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ में कई संतों ने प्रवचन देते हुए यज्ञ व उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्णाहुति के बाद महाआरती में कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजनकर्ता संत सुखानंद महाराज व सोमगिरि महाराज ने यज्ञ संपन्न करवा कर सभी को बुराई छोडऩे व अच्छाई को ग्रहण करने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर केसर सिंह, देवराज सिंह, दुर्गा सिंह, रामदयाल जाट व पायलट सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!