श्रीराम सेना की प्रथम सभा का आयोजन, कार्यकारिणी का हुआ गठन

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): कस्बे के बानसूर रोड़ स्थित गोकुल सरोवर कॉलोनी में श्रीराम सेना के तत्वाधान में भगवान श्री नृसिंह देव जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा तेजसदास महाराज के सानिध्य एवं दिनेश मित्तल के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से सम्पन्न हुई। जिसमें सैकड़ों महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया एवं भगवान श्री नृसिंह देव की भक्ति और आनंद का अनुभव किया। शोभा यात्रा के उपरांत श्रीराम सेना की प्रथम सभा का आयोजन फूटा जोड़ा के बलराम दास महाराज के सानिध्य में हुआ। जिसमें जन सेवार्थ श्रीराम सेना संगठन की शुरुआत की गई। सभा में सर्वसम्मति से श्रीराम सेना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दिनेश मित्तल को संरक्षक, मनोज चौधरी को अध्यक्ष, जेपी कोटिया को महामंत्री, मातादीन पनिहार को सलाहकार नियुक्त किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर रोहिताश सैनी व कमल पंडित, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, धर्मवीर कुमावत को प्रवक्ता, प्रमोद कुमार को प्रचार मंत्री, राजवीर गुर्जर को उप सचिव, गिरिराज मीणा को सह सचिव, प्रकाश दीदार सिंह, सतवीर सिंह, ज्ञानी राजपूत, विक्रम कुमावत, गौरव शर्मा, डॉ. पंकज शेखावत, अतुल गर्ग, अंतराम गुर्जर को सदस्य नियुक्त किया गया। बलराम दास महाराज ने सभी पदाधिकारियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। श्रीराम सेना का उद्देश्य समाज सेवा, सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक उत्थान को बढ़ावा देना है। संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा व सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य करेगा। जिसका लक्ष्य समाज के वंचित वर्गों की सहायता करना और सामुदायिक एकता को मजबूत करना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!