अस्पताल में रोगी से मिलने आई महिला पर गिरा छत का पंखा, हुई घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): उप जिला अस्पताल में बीमार परिजन से मिलने आई एक महिला पर अचानक छत पर लगा हुआ पंखा गिर गया, जिससे महिला घायल हो गई। वार्ड में भर्ती रोगियों ने बताया कि पहाड़ी निवासी कृष्णा देवी पत्नी तुलसी जाट अपने बीमार परिजन से मिलने आई थी। अचानक उसके ऊपर वार्ड की छत का पंखा गिर गया, जिससे वह घायल हो गई। वहीं अस्पताल प्रशासन ने घायल महिला को संभालने से पहले पंखे को संभाला तथा आनन- फानन में तुरंत ही महिला वार्ड में पंखे को बदल दिया। घायल महिला का तुरंत उपचार करके छुट्टी दे दी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!